ट्विटर के वकीलों ने Zatko की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। कंपनी के वकीलों की दलील है कि उनकी ओर से लगाए गए आरोपों का कारण कंपनी के खिलाफ उनकी नाराजगी हो सकता है क्योंकि उन्हें ट्विटर से निकाला गया था
इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के चेयरमैन Elon Musk के वकील Alex Spiro ने दावा किया है कि Twitter ने कंपनी में गड़बड़ियों को छिपाने के लिए एक व्हिसलब्लोअर को 70 लाख डालर दिए थे। ट्विटर को खरीदने की लगभग 44 अरब डॉलर की डील को पूरा करने में मस्क के नाकाम रहने के कारण ट्विटर ने उनके खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है।
इस मामले की सुनवाई में Spiro ने यह दावा किया। Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह व्हिसलब्लोअर ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ Peiter Zatko हैं। ऐसा माना जाता है कि कंपनी ने उन्हें कुछ समस्याओं पर सार्वजनिक तौर पर जानकारी देने से रोका था। हालांकि वह एक सरकारी व्हिसलब्लोअर बनने के लिए स्वतंत्र हैं। मस्क को अक्टूबर में ट्विटर के खिलाफ सुनवाई में Zatko की ओर से किए गए दावों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। मस्क का मानना है कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर जाली एकाउंट्स की गलत संख्या बताई थी। इस वजह से उन्होंने कंपनी को नहीं खरीदने का फैसला किया है।
हालांकि, ट्विटर के वकीलों ने Zatko की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। कंपनी के वकीलों की दलील है कि उनकी ओर से लगाए गए आरोपों का कारण कंपनी के खिलाफ उनकी नाराजगी हो सकता है क्योंकि उन्हें ट्विटर से निकाला गया था। Spiro का कहना है कि Zatko ने रकम लेकर चुपचाप कंपनी छोड़ने के बजाय अमेरिकी कांग्रेस से भी ट्विटर के खिलाफ अपनी शिकायत को लेकर संपर्क किया था।
मस्क के जुलाई में ट्विटर को खरीदने की डील को तोड़ने की घोषणा करने के बाद से कंपनी और उनके बीच विवाद चल रहा है। ट्विटर ने इसे लेकर मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। मस्क इस डील से बाहर निकलना चाहते हैं लेकिन ट्विटर ने कोर्ट से मस्क को तय रकम पर कंपनी खरीदने का ऑर्डर देने की मांग की है। अप्रैल में मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए कंपनी को प्रति शेयर 54.20 डॉलर देने के लिए एक एग्रीमेंट किया था। उन्होंने जून में ट्विटर को एग्रीमेंट का उल्लंघन करने को लेकर चेतावनी दी थी कि अगर कंपनी ने स्पैम अकाउंट्स का डेटा नहीं उपलब्ध करवाया तो वह इस डील से हट भी सकते हैं।
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट… - सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी… - समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस… - UPSSSC PET 2026: 23, 24 और 25 अक्टूबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, आयोग ने प्रस्तावित की परीक्षा तिथि
**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग द्वारा जारी **विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026** के अनुसार PET-2026 की लिखित परीक्षा **23, 24 और 25 अक्टूबर 2026** को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



