दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 19 जून 2024 बुधवार की सुबह भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पीड़ित श्रेया के परिजन से मिलने के बाद दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।न्याय के लिए पूरा समाज एकजुट है और पीड़ित परिवार के साथ है।वही प्रदेश मंत्री ने कहा कि एस घटना मे शामिल अपराधी कोई भी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करेंगे।अपराधी कानून से बच नहीं सकता। वहीं प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने परिवार को ढाढस बंधाया और जिलाधिकारी औरंगाबाद और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात कर त्वरित करवाई की मांग किया।बताते चलें कि बीते मंगलवार को छात्रा श्रेया कुमारी की अपहरण और उसका शव गुरुवार को इंद्रपुरी बराज मे मिलने के बाद काफी बवाल मचा था और पूरा नबीनगर बाजार चार दिन तक बंद रहा वही आवागमन के साधन भी बंद था। उसकी हत्या के विरोध मे नबीनगर सहित कई जगह विरोध प्रदर्शन किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



