google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पर्यावरण धर्म गुरु डॉ कौशल ने संविधान दिवस पर मेराल के कस्तूरबा विद्यालय में पौधारोपण किया

समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार छत्तरपुर

अंग्रेजों से आजादी मिली है पर प्रदूषण नामक शत्रु से आजादी की दूसरी जंग जीतना अभी बाकी है :ट्री मैन डॉ कौशल

गढ़वा जिले के मेराल कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने भिपिएसए संस्था के प्रधान सचिव सह पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के उपरांत पौधरोपण कर किया।
डॉ कौशल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ नेपाल के रुद्राक्ष, व सुपारी, बारहमासी कटहल का पौधा रोपण कर कार्यक्रम का समापन बृक्षों पर रक्षाबंधन कर किया।।

उन्होंने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों को पर्यावरण धर्म के पाठ पढ़ते हुए दिलाया पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई। उन्होंने बच्चों के बीच कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा है कि धरती और ब्रह्मांड के 84 लाख योनि जीवन की जीने की संरचना ही ऑक्सिजन होती है । इसके बगैर जीव की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। दूसरी तरफ यह भी सर्वविदित है कि

ऑक्सीजन किसी फैक्ट्री का उत्पाद भी नहीं है। इसके लिए पौधा लगाना ही विकल्प होता है।
पर्यावरण धर्म गुरु कौशल ने कहा कि आप हर भौतिक संसाधनों को अर्जित कर सकते हैं परंतु शुद्ध हवा नहीं। बीमारी से बचने के लिए हर व्यक्ति को चाहिए कि अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों को अपने जीवन में उतारने का अथक प्रयास करना चाहिए।
स्कूल के प्रभारी वार्डेन सुधा कुमारी और शिक्षक शशिकांत मिश्रा, उमेश कुमार पांडेय ने पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर के लंबे समय से निशुल्क पौधा वितरण व रोपण व वृक्षों पर रक्षाबंधन कार्यों की सराहना करते हुवे होली से पहले फिर एक बार विद्यालय में आने का न्योता दिया है ।
समारोह में शिक्षक धर्मराज कुमार, शिक्षिका शोभा कुमारी, अनिमा मिश्रा, पुष्पा कुमारी,सत्येंद्र जायसवाल, सुचित जायसवाल, गीता देवी, अल्पना देवी, पूर्णिमा कुमारी, संजय जायसवाल, छात्रा रीना कुमारी, निशा कुमारी, कंचन कुमारी, गोल्डी कुमारी, प्रियंका कुमारी, चांदनी कुमारी, रागिनी कुमारी, दीपांजलि, दिव्या कुमारी, अर्पणा कुमारी, दुर्गा कुमारी, सरस्वती कुमारी, बसंती कुमारी आदि लोग शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)