google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को पर्यावरणविद डॉ कौशल ने चंदन का पौधा भेंट कर किया सम्मान

समाज जागरण दीपक सरकार

पांच दिवसीय जापान दौर से लौटने पर डॉ कौशल ने मंत्री से साझा की कार्यक्रम का अनुभव

नई दिल्ली केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व बनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने मंत्री से मुलाकात कर कर्नाटक के चंदन का पौधा भेंट किया। इस क्रम में उन्होंने अपने जापान के पांच दिवसीय दौर के बारे में अवगत उन्हें कारया। श्री जायसवाल ने यह भी उन्हें बताया की उनके द्वारा चलाया गया पर्यावरण धर्म और वनराखी मूवमेंट के 49 वां वर्ष पर जापान के टोक्यो से इस वर्ष की कार्यक्रम का उद्घाटन वृक्षों पर रक्षाबंधन और पौधा वितरण कर किया गया है। वहां इंटरनेशनल मंच पर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन के साथ संबोधन करने का भी उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जापान के डायरेक्टर किची नाकाजी मां और टोक्यो के चेयरमैन सराहा रिफंड ने उन्हें जीवन का 74 वां अवार्ड के रूप में ट्री मैन में ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा । जो भारत के लिए का गर्व की बात है। इसके लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने डॉ कौशल को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए अभियान को जारी रखने को कहा है। इस अवसर पर सूरज कुमार जायसवाल भी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)