google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उड़ीसा से दिल्ली-एनसीआर में गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 145 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद

एएनटीएफ मेरठ और एटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल टाटा कैंटर वाहन भी जब्त

समाज जागरण संवाददाता

एटा। उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट मेरठ और एटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 145 किलो 610 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा टाटा कैंटर वाहन बरामद किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी उड़ीसा से टाटा कैंटर में अवैध गांजा भरकर दिल्ली, नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को गांजा बताए गए स्थान तक पहुंचाने के बदले 50 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। इसके अतिरिक्त वाहन में लगने वाले डीजल और अन्य खर्चों का भुगतान भी अलग से किया जाना था। इस तरह गांजे की खेप को उड़ीसा से दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाने की योजना बनाई गई थी।

पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आरोपियों से पूछताछ और तस्करी से जुड़े अन्य संपर्कों की जांच की जा सकती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)