google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा नोएडा महानगर ने किया हवन-पूजन और विशाल भंडारा

सेक्टर-53 स्थित महानगर कार्यालय में जुटे सपाई, नेताजी के विचारों और सिद्धांतों पर चलकर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

समाज जागरण संवाददाता

नोएडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन की ओर से सेक्टर-53 स्थित महानगर कैंप कार्यालय में हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए समाजवादी विचारों और सिद्धांतों पर चलने तथा पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन सपा नोएडा महानगर महासचिव विकास यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की। हवन-पूजन के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने 4 नवंबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने समाजवाद, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। गरीबों, वंचितों, शोषितों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष वीर सिंह यादव एवं सूबे यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे। उन्होंने वंचित और शोषित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके विचार और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान और महानगर उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि कार्यकर्ता उनके बताए समाजवादी विचारों और संघर्ष के रास्ते पर चलें। संगठन को बूथ स्तर से लेकर महानगर स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह यादव, महानगर महासचिव विकास यादव, विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, चौधरी जयकरण सिंह, गौरव कुमार यादव, मनोज गोयल, मोहम्मद नौसाद, विनोद यादव, सूबे यादव, बाबूलाल बंसल, महकार तंवर, रेसपाल अवाना, ओमपाल राणा, भीष्म यादव, मुकेश शर्मा, रंजीत पटेल, संतोष यादव, अमित कुमार, रंजन कुमार, लखन यादव, सूरज राणा, नीरज शर्मा, रामबीर यादव, हरपाल सिंह, रेणुका मेथी, राम सहेली, टीटू यादव, विनोद प्रधान, राजेश मास्टर, अनिल पाल, मनोज प्रजापति, बिपिन चौहान, नकुल चौहान, लोकपाल यादव, रानी मुखर्जी, रविंद्र गौतम, राकेश यादव, गौतम, कृपाशंकर यादव, इंद्रजीत, मोतीलाल यादव, लोकेश यादव और रूपचंद यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए समाजवादी रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)