समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
देश में आजादी के 76 वा वर्ष गाठ मनाने की तैयारियां जोरो पर चल रही है।जिसके क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कल बनारस में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा घर -घर तिरंगा अभियान की औपचारिक शुरुआत के बाद सोमवार को ग्राम पंचायत जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव द्वारा घर घर तिरंगा वितरण अभियान का गांव के सबसे बुजुर्ग को तिरंगा देकर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि हमने ग्राम पंचायत के 300 घरों में 15 अगस्त से पहले तिरंगा वितरण का निर्णय लिया हूं। गांव वालों से अपील करता हूं कि राष्ट्र हित में केंद्र व प्रदेश सरकार के फरमान को साकार करने के लिए तिरंगा हमारे देश की पहचान है, जिसके लिये लाखों लोगों ने बलिदान दिये हैं। इसका मान धूमिल ना होने पाये। इसके लिए गर्व से 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा लहरें तभी देश का कल्पना सार्थक होगा। ग्राम प्रधान श्री यादव ने बताया कि 15 अगस्त को वंदेमातरम और रघुपति राघव राजा राम की धुन पर बाइक तिरंगा यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया है।
रूद्रांश सेवा समूह के प्रीतेष त्रिपाठी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि मन में जोश, दिल में भारत, और हाथों में तिरंगा।
ये राष्ट्रध्वज के लिये हर देशवासी के मन में सम्मान का प्रतीक है। इन्होंने भी गांव में अपील किया कि लोग आगे आकर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी श्याम नारायण, अवकाश प्राप्त सप्लाई इंस्पेक्टर महाबली त्रिपाठी, राजपति सिंह,अवधेश यादव,शशिकुमार सरोज,लालजी माली, बृजेश कुमार, अमित कुमार, ननकू ,किशन कुमार ,प्रियांशु, केशव माली, गिरजा सोनकर,श्रीराम पासवान, राजकुमार गौड़, संतोष पासवान , शनि कोल,सोनू , प्रदीप माली,रोहित गोड सहित तमाम लोग शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



