कंपोजिट विद्यालय बरेमा के बच्चो ने निकाली तिरंगा यात्रा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बरेमा में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को उत्साहित किया।प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।सम्बोधन में बच्चों को देशभक्ति, देश की आजादी से जुडी घटनाओं, शहीदों के बलिदानों और देश के प्रति उनकी त्याग भावना के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने और अध्यापकों ने आजादी के नारे लगाए और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और लोगों को उत्साहित किया कि वह स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सभी अपने घर तिरंगा लगाएं और लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली।तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शैलेन्द्र विक्रम,रानी सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं सहित बच्चे शामिल रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)