विकास खंड हरहुआ में संचारी रोगो के संबंध मे कार्यशाला संपन्न
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी संचारी रोग समाज के लिए अभिशाप है,हमे स्वयं और समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखना है तो डेंगू और अन्य संचारी रोगो पर नियंत्रण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। ग्रामप्रधान व सचिव ग्राम पंचायतों में पूरे मनोयोग से अपना दायित्व निभाएं।
उपरोक्त बातें बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने ब्लाक सभागार मे संचारी रोगो के संबंध मे ग्राम प्रधानो और सचिवों की बैठक मे कहीं।
बीडीओ बद्रीप्रसाद ने कहा कि संचारी रोगो पर समय रहते ध्यान न दिया गया तो स्थितिया भयावह हो सकती है। ऐसे में सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझें और पूरा करें।
प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 संतोष कुमार ने कहा कि 5 अक्टूबर से31 अक्टूबर तक संचारी व 11अक्टूबर से 31 तक दस्तक अभियान में संचारी रोगो तथा साफ-सफाई के प्रति ग्रामपंचायत स्तरीय कर्मी अपनी जिम्मेदारी समझे और नियंत्रण अभियान को सफल बनायें ताकि समय से नियंत्रित किया जा सके।डेंगू बीमारी ,कुपोषित ,एनिमिक व गम्भीर बीमारी से ग्रसित की सूचना स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य दें।
बैठक मे बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा , पीएचसी प्रभारी हरहुआ डॉ0संतोष कुमार, बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह , ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



