google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महायज्ञ पंडाल में राष्ट्र के सुख समृद्धि की कामना

समाज जागरण रंजीत तिवारीरामेश्वर वाराणसी।।

श्री शतचंडी महायज्ञ पंडाल भिखारीपुर में नवरात्र के चतुर्थ दिन राष्ट्र के सुख समृद्धि की कामना की गई। काशी सेवा शोध समिति के द्वारा आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में विद्वान पंडितों ने मंत्रोचार के साथ प्रार्थना निवेदित किया। समिति के सचिव डॉ ठाकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि आध्यात्मिक अनुष्ठान राष्ट्रीय हित और लोगों के आध्यात्मिक उत्थान के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की समृद्धि के लिए शांति परम आवश्यक तत्व है। मां दुर्गा से आराधना करके जन-जन के बीच अनुराग और आपसी सौहार्द के लिए कामना की गई। इस दौरान यहां पर सुरेंद्र बहादुर सिंह, राधा सिंह, सुहानी, अंश, पीयूष,मंगलेश,डॉक्टर हर्षित राय के साथ विद्वान पंडित आचार्य सत्येंद्र मिश्रा,भोला मिश्रा सहित बटुक और ब्राह्मण जन उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)