इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा अनूपपुर के सचिव डॉ.देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा द्वारा प्रदत्त कार्यक्रम के अनुसार सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन दिनाँक 10/09/2025 को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 जनक सारीवान की अगुआई में जिला चिकित्सालय अनूपपुर में रेडक्रास सोसायटी के द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे जिले भर से आए हितग्राहियों का नेत्र परीक्षण किया गया प्रशिक्षण उपरांत, डॉ. सारीवान के निर्देशन मे उन्हें आवश्यकता अनुसार दवाइयां, आई ड्रॉप एवं चश्मा वितरित किए गए। इस शिविर में 29 लोगों ने अपना पंजीयन कराया और नेत्र चिकित्सा का लाभ प्राप्त किया ।
डॉ. सारीवान के सहयोगी के रूप में डॉ. ओजैर, डॉ.अनिल सिंह, सहायक फ्रैंकलिना मसी, नीलम उपस्थित रहें, इसके अलावा रेडक्रास सोसायटी के सदस्य कमलाकर गौतम ,अशोक शर्मा, राकेश गौतम, राकेश अग्रवाल और राजा ताम्रकार उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



