google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आईपीएस अजीत कुमार बने जमशेदपुर रेल एसपी

दैनिक समाज जागरण 19.09.2025 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर : 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अजीत कुमार को जमशेदपुर रेल एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व वे रांची और धनबाद में सिटी एसपी रहे, जहां अपने कार्यकाल में कई आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसने में सफल रहे। उनकी छवि एक सख्त और जमीनी अधिकारी की रही है।

रांची में उन्होंने संगठित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए, जबकि धनबाद में अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए कई उल्लेखनीय कार्रवाई की। दोनों ही जिलों में उनके कार्यकाल को अनुशासन और तत्परता के लिए याद किया जाता है।

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किए गए तबादले में उन्हें जमशेदपुर रेल एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेल क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है, जहां चोरी, लूट और यात्रियों से छीना-झपटी जैसी घटनाएं आम हैं। ऐसे में अजीत कुमार से उम्मीद है कि वे रेलवे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाएंगे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

यात्रियों और रेलवे प्रशासन को विश्वास है कि उनकी सख्त कार्यशैली से न केवल अपराध कम होंगे, बल्कि रेल पुलिस की छवि भी और मजबूत होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)