google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाभी से प्यार करना देवर को पडा महंगा, गंवाया अपना गुप्तांग

दैनिक समाज जागरण
ब्युरो उमाकांत साह

बांका: जिले के सदर थाना क्षेत्र के महेशाडीह गांव में एक युवक ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. गुस्साई महिला ने दुष्कर्मी युवक का गुप्तांग काट कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जख्मी आरोपी का इलाज सदर अस्पताल बांका में किया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि गांव के पीड़ित महिला के पति जब घर में नहीं थे, इसी दौरान गांव के ही आरोपित रिस्ते से देवर प्रीतम कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा 27 वर्ष ने गुरूवार रात्रि घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद जब दुष्कर्मी भागने लगा तो गुस्साई पीड़ित महिला ने आरोपित युवक का गुप्तांग काट कर जख्मी कर दिया. बताया जा रहा है आरोपित लगभग एक वर्ष से उस महिला के साथ अवैध संबंध स्थापित कर रहा था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.स्पीड ट्रायल चलाकर दोषी को सजा दिलाई जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)