दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) रविवार को नबीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय मध्य विद्यालय बगही में सेवानिवृत के अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायण राय, डीडीओ देव बिहारी सिंह, म वि चंद्रगढ़ के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, शिक्षक नेता धनंजय कुमार सिंह, प्रधान शिक्षक हरिहरपुर राजेश कुमार सिंह और मध्य विधालय बगाही के प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मंच का संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में आए सभी आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र और फूलमाला से स्वागत किया गया।वही सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को अंग वस्त्र और उपहार देकर विदाई सह सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने सेवानिवृत प्रधानाध्यापक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृति और स्थानांतरण एक सरकारी विभाग में एक सतत प्रक्रिया है और इससे सभी को गुजरना होना पड़ता है। लोगो ने उनके कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि संजय सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ और और अपने कार्यों के प्रति उत्तरदायी व्यक्ति थे।इस अवसर पर में इस विधालय से स्थानांतरित शिक्षक मो तौफिक व निखिल कुमार को भी विदाई दी गई। मौके पर शिक्षक प्रद्योत कुमार, मुकेश कुमार, रितेश कुमार और ग्रामीण दिनेश कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, अमरेश सिंह, शारदा सिंह, पुरुषोत्तम सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



