दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि दिनारा रोहतास
खेत पटवन के लिए घर से जा रहे किसान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रोहतास जिला स्थित दिनारा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव की है, जहां अपने धान रोपाई खेत की पटवन के लिए जा रहे किसान बिजली तार के संपर्क में आ गया। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी दुखित चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र विनोद चौधरी धान रोपाई के लिए खेत का पटवन करने जा रहे थे। जहां घर के समीप स्थित टांसफार्मर से विनोद चौधरी द्वारा बिजली मोटर चलाने वास्ते तार ले जाया गया था। जो तार टुटकर गिरा हुआ था। उसी विद्युत प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से मौत हुई। सूचना बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई प्रमोद कुमार के बयान पर यूडी केस दायर किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



