google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साई पालकी यात्रा व गुरु पूर्णिमा के दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन

रमण किशोर चौबे जिला संवाददाता दैनिक समाज जागरण

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में साई बाबा मंदिर के द्वारा गुरु पूर्णिमा के एक पखवाड़ा पूर्व से ही कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो जाएगा। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। रविवार 7 जुलाई को श्रद्धालुओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान साईं बाबा से जुड़ी बातों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। अगले रविवार 14 जुलाई को साई बाबा की पालकी यात्रा निकलेगी। जिसमें कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सासाराम के साई बाबा मंदिर से यह पालकी निकालकर पूरे नगर का भ्रमण करेगी। इस दौरान श्रद्धालु साई बाबा का भजन कीर्तन करेंगे। अंततः 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साई बाबा मंदिर समिति के पदाधिकारी दीपक वर्मा ने बताया कि सासाराम के साई बाबा मंदिर की अद्भुत छवि है। यहां के मंदिर के प्रति भक्तों में अगाध श्रद्धा है। जिसको लेकर गुरु पूर्णिमा के पूर्व ही लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)