दैनिक समाज जागरण रवि कुमार यादव
रामपुर मथुरा सीतापुर
बारिश ना होने से काफी दुखी हो रहे थे सीतापुर के किसान वही पर आज इंद्रदेव की दया किसानों पर बरसी और किसानों के अंदर एक उम्मीद की किरण जागी कि अब हमारे भी क्षेत्र में धान की फसल अच्छी होगी और इसी प्रकार से महमूदाबाद क्षेत्र के कई अन्य जगहों पर गोंडा देवरिया रामपुर मथुरा बांसुरा बहादुरगंज थानगांव आदि जगहों पर इंद्र देव की कृपा से जमकर बारिश हुई और सूख रही धान की फसल की प्यास बुझी और किसानों के चेहरे खिल उठे इससे पहले किसान काफी परेशान थे की एक तो बढ़ती डीजल की महंगाई और दूसरी तरफ कड़कती धूप मैं खेतों में आए दिन पंपिंग सेट से पानी भरने को किसान मजबूर थे और खेतों की प्यास नहीं बुझ रही थी तो किसानों ने बताया कि आज जो बारिश हुई है उससे हम लोग काफी खुश हैं और हम सभी किसान भाइयों ने बारिश होने की आस लगाए बैठे थे जो आज हम लोगों की आज पूरी हुई और हमारी फसलों की प्यास बुझी और हमारे भी खेतों में बारिश का पानी भरा हुआ है जिससे हमारी फसल में हरियाली की नई किरण जगेगी
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



