google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वरिष्ठ सपा नेता फुरकान खान वे कार्यकर्ताओं द्वारा विद्युत समस्याओं को लेकर एसडीओ विकास कुमार को एक ज्ञापन दिया



नजीबाबाद दैनिक समाज जागरण नसीम उस्मानी


नजीबाबाद। आज वरिष्ठ सपा नेता फुरकान खान द्वारा नजीबाबाद से सम्बंधित विधुत समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन आदर्श नगर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर एसडीओ विकास कुमार को ज्ञापन साफ कर कार्रवाई की मांग की

ज्ञापन में कहा गया कि नजीबाबाद तथा उसके आस पास के इलाक़ों में विभिन्न स्थानों पर रखे जर्जर व पुराने ट्रान्सफार्मरों को शीघ्र बदला जाना चाहिए , तथा उच्च छमता के ट्रान्सफार्मर रखे जाने चाहिए।

जलालाबाद के मोहल्ला काज़ियान , गौतम नगर ,छोटा कुरैशीयान मैं पिछले 1 साल से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है तथा यहां का ट्रांसफार्मर पिछले 4 दिन से खराब है, जिस को तुरंत बदलने की आवश्यकता है।

उपरोक्त ट्रांसफार्मर से एक मोबाइल टावर व एक आटा चक्की का भार चल रहा है जिसके कारण यहां बार-बार फॉल्ट होता रहता है।

एस डी ओ विकास कुमार नजीबाबाद द्वारा जल्द ही समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फखरे,, आलम ,,शहजाद,, अफसर,, मुकीम,, नीरज कश्यप,, कासिम,, उमेर,, मोहम्मद सिराज ,,आफताब ,,नफीस,, मोहम्मद अजमल,, अमित नवनीत सिंह,, मोहम्मद इकराम अंसारी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)