google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का भूसा जला समय रहते आग पर पाया काबू

राजगढ़ मीरजापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में आज दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में भूसे में लगी आग से मची अफरा तफरी। जानकारी के अनुसार कुड़ी गांव के पन्ना मौर्य पुत्र बाबूलाल घर के पीछे गेहूं का भूसा रखा हुआ था संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से किसान को नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसान का लगभग 8 कुंतल के आसपास भूसा जलकर राख हो गया साथ ही बास में भी आग लग जाने से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)