google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अज्ञात वाहन के धक्के से बालिका की मौत स्वजनों में मचा कोहराम

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा में अज्ञात वाहन के धक्के से बालिका की मौत। जानकारी के अनुसार घोरावल थाना क्षेत्र के बहेरी शिवद्वार गांव के राजेश अपनी पत्नी अनीता और अपनी बेटी के साथ निजी साधन के द्वारा अपने ससुराल मड़िहान थाना क्षेत्र के अटारी गांव जा रहे थे।

भावा में गाड़ी रोककर कुछ कार्य करने लगे इसी बीच इंसानवी साढ़े तीन वर्ष पुत्री राजेश सड़क पर उतरी थी कि किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार जनों और ग्रामीणों की मदद से उसे राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य के लाया गया जहां डॉक्टरों ने इंसानवी को मृत घोषित कर दिया। जहां पर स्वजनों का रो रो का बुरा हाल है। पुत्री की मौत पर पिता राजेश और पत्नी अनीता का अस्पताल परिसर में रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)