सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा गो मांस तस्कर मो.जुबेर अंसारी पुत्र मो. रिजवान, निवासी 98/179 गोरा कब्रिस्तान बेकनगंज थाना बेकनगंज कानपुर नगर, आसिफ पुत्र शकील निवासी 98/179 मोहम्मदी अस्पताल के पास रेल पटरी बेकनगंज कानपुर नगर को 100 किग्रा0 गोमांस स्कूटी ले जाते हुये पकड़कर जेल भेजने के बाद अब उसके फरार साथी 15000 के इनामी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस के अनुसार औरैया से लाने के बाद उपरोक्त गो मांस को जेल भेजे गए आरोपी कानपुर बेचने के लिये ले जा रहे थे ,लेकिन निष्पक्ष और पारदर्शी कार्य शैली के अमरेंद्र बहादुर की सक्रियता के फल स्वरुप वे कानून के शिकंजे में फंसने से बच नहीं सके थे।
पुलिस विभाग के माध्यम से जन सेवा के कर्तव्य मार्ग पर सफलता पूर्वक अग्रसर हर तरह के अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में भी अग्रणी लोक हित में अपनी धुन के पक्के इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने फरार चल रहे 15 हजार रुपये के ईनामिया अभियुक्त राजू बंजारा पुत्र लालाराम निवासी ग्राम रामपुर रामसहाय थाना अछल्दा जनपद औरैया को भी मुखबिर खास की सूचना पर भेवान नहर पुल से केशरी निवादा जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले जुझारू तेवरों वाले कठोर परिश्रमी इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 100 किलो गोमांस गिरफ्तार जेल भेजे जा चुके कल्लू कुरैशी पुत्र हसीन कुरैशी एवं जुनैद का यह सहयोगी साथी राजू बंजारा पुत्र लालाराम निवासी ग्राम रामपुर रामसहाय थाना अछल्दा जनपद औरैया फरार चल रहा था, जिस पर₹15000 का इनाम भी घोषित किया गया था। इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में 15000 के इनामी गौ मांस तस्कर राजू बंजारा पुत्र लालाराम को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर शिवेन्द्र कुमार वर्मा , हेड कांस्टेबल मोहित कुमार , कांस्टेबल अभिषेक और रिक्रूट महिला कांस्टेबल ज्योति आदि शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



