समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के काजीपुर खुर्द लल्लापुरा में मंगलवार सुबह बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, काजीपुर खुर्द निवासी सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) का पुत्र अनस (17) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर के सामने बारावफात की सजावट कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के लिए उसके पिता सलीमुद्दीन पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



