google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में वाराणसी का शानदार प्रदर्शन

*दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल रामपुर ने प्रथम स्थान खिताब जीता।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। जे.पी. महिला महाविद्यालय अटेसुआ ,हरहुआ के खेल प्रांगण में दो दिवसीय किकबॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल,स्नातक विशिष्ट अतिथि एमएलसी वाराणसी आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि श्री अर्पित श्रीवास्तव, के0 बी0न0 पब्लिक स्कूल के निदेशक, रामबली सिंह मां दुर्गा काली इंटरप्राइजेज के मालिक देव कुमार राजू, तेज बहादुर गुप्ता, किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता की प्रेसिडेंट साक्षी सिंह, कोच मनोज सिंह, जयप्रकाश के द्वारा उद्घाटन किया गया।


आयोजित किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, रामपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वाराणसी की टीम द्वितीय तथा जौनपुर की टीम तृतीय विजेता रही।


15 वर्ष सब-जूनियर महिला वर्ग के 36 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की रवीना यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि जौनपुर की शिवांगी राय ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक ज्योति एवं तान्या के नाम रहा।वहीं जूनियर पुरुष वर्ग के 42 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी के सचिन गौंड ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। आगरा के उमंग सैनी ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि जौनपुर के रौनक और लखनऊ के उमेश यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।


प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति ने विजेता एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया।


महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार प्रसाद,उपप्रबंधक शैलेंद्र कुमार प्रसाद, सचिव महेंद्र प्रसाद ,निदेशक डॉ.राजेंद्र प्रसाद ,उप निदेशक वीरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्षराजेश सिंह पटेल ,प्राचार्य डॉ0मनीष कुमार भारद्वाज, प्राध्यापक डॉ0चरण सिंह, सुनीता सिंह, संध्या विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, निशा वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, अरविंद प्रजापति, निशा पटेल, बिंदु वर्मा, अर्चना पटेल, नीलम अतिथि ,सत्य प्रकाश सिंह अध्यापक ,डॉ0 रमेश सिंह प्रवक्ता पी0एम0श्री राजकीय जखनी कॉलेज वाराणसी, विवेक सिंह खेल शिक्षक प्रभुनारायण राजकीय कॉलेज, डॉ. अनिल सिंह आर्यन होम्यो क्लिनिक भोजूबीर,बालकिशुन प्रधान, पारस प्रधान, मटरू प्रधान ऋषि प्रधान, सियाराम, उग्रसेनप्रधान,अशोक,शिक्षकरामनारायण, अजय, अजीत , अन्नत सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अशोक जायसवाल,इंद्रजीत सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष लोजपा ,सपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल,रणजीत सिंह, राजेश यादव, डॉ. बेचू सिंह यादव, लालजी मामा,अमरनाथ, जगत नारायन, जग्गू राजभर बबलू, रामसागर , मुन्ना बी.डी.सी. जयप्रकाश पटेल जे.पी जिला उपाध्यक्ष अपना दल एस ,राजेंद्र सिंह, हरीपाल ,भगवान दास, अशोक जायसवाल,एसएन एस टीवी, दैनिक भास्कर पत्रकार विवेकानंद, रंजीत वर्मा तमाम अतिथि तथा महाविद्यालय की छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर इंद्रजीत पटेल , डॉ.चरन और रामप्रकाश गुप्ता ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)