google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बेटे की मौत के बाद सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

एक साथ पिता पुत्र की निकली अर्थी,परिवार में मचा कोहराम

समाज जागरण, ब्यूरो चीफ बी जी मिश्र
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के अजतूपुर गांव निवासी युवक की मौत के बाद सदमे में पिता की भी मौत हो गई। जिससे परिवार पर अचानक दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।पिता पुत्र दोनो की एक साथ अर्थी निकलने से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अजतूपुर गांव निवासी किशनपाल खेतीबाड़ी का काम करता था।उसका लगभग 20 वर्षीय पुत्र अतुल पिछले कुछ दिनों से बीमार था। मंगलवार की रात अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। और उसकी तबियत ज्यादा खराब हो जाने पर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी हरपालपुर ले गए।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जवान बेटे की मौत के बाद कुछ समय बाद सदमे में पिता किशनपाल ने भी दम तोड़ दिया।
घर से पिता-पुत्र दोनो की एक साथ अर्थी निकलने पर पूरा गांव गमगीन हो गया।पिता पुत्र की मौत के बाद परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा और परिवार में कोहराम मच गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)