google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीएससी पर फाइलेरिया उन्मूलन कैंप आयोजित

समाज जागरण
अभिषेक तिवारी
अमेठी
फाइलेरिया मुक्त अभियान राष्ट्रीय फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ आलोक मिश्रा की देखरेख में कैंप लगाकर मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें दवा उपलब्ध करायी गयी कैंप का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने किया।
शासन के निर्देशानुसार 10 से 27 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ आलोक मिश्रा की देखरेख में कैंप लगाकर मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण करने के उपरांत दवा उपलब्ध करायी गयी इस दौरान लोगों को फाइलेरिया रोग के नियंत्रण हेतु औषधि टेबलेट एल्बेंडाजोल का सेवन करने की जानकारी देते हुए फाइलेरिया रोग के बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने की अपील की गयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ आलोक मिश्रा डॉ केके वर्मा डॉ आशुतोष पांडे अमित सिंह बीसीपीएम राजीव कुमार पांडे भाजपा मंडल महामंत्री रामगोपाल कौशल सहित दर्जनों की संख्या में मरीज एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)