google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जेसीआई ने कड़ाके की ठंड में जिला चिकित्सालय के नवजात शिशुओं को बांटे कंबल

लखीमपुर खीरी।
कड़ाके की ठंड से नवजात शिशुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जेसीआई लखीमपुर द्वारा जिला चिकित्सालय में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को कंबल वितरित कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल की अगुवाई में किया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम निदेशक ज्योति शर्मा एवं सुमित शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी राजेश पटेल के साथ-साथ पूर्वाध्यक्ष राम मोहन गुप्ता, तुषार गर्ग, योगेश जोशी, निवर्तमान अध्यक्ष शुभम टण्डन, सचिव राहुल अग्रवाल, राहुल माथुर, विश्वास सेठ, अर्चित महेन्द्रा, कुशाग्र अग्रवाल, मीता गर्ग, शोभना गुप्ता, मुक्ति अग्रवाल, पारुल पटेल, श्वेता अग्रवाल, पूजा पूरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस सेवा कार्य के माध्यम से जिला चिकित्सालय में जन्मे 100 से अधिक नवजात शिशु लाभान्वित हुए। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि इसी क्रम में शीघ्र ही नवजातों के लिए गर्म जैकेट वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी एवं पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह द्वारा दी गई।

— समाज जागरण संवाददाता
कुलदीप सिंह


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)