अंबा प्रसाद के खिलाफ विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर प्राथमिकी दर्ज

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी-थाना प्रभारी

बड़कागांव- बड़कागांव कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय विधायक सुश्री अंबा प्रसाद के खिलाफ आजसू पार्टी द्वारा फैलाई जा रही अफवाह एवं उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने एवं अश्लील पुतला जलाने पर पर बड़कागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है । थाना प्रभारी ने आस्वस्त किया है कि सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी ने विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ फैलाई गई आपत्तिजनक पोस्ट पर कानूनी कार्रवाई करने नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है ।

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने कहा कि गांव का रामनवमी जुलूस मार्ग को विवादित रखना भाजपा का षड्यंत्र है ताकि जब-जब चुनाव हो इस मुद्दा को लेकर अपना नौटंकी एवं राजनीतिकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस विवाद के कारण पूर्व विधायक लोकनाथ महतो भाजपा से विधायक बने, हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे भी महुदी विवाद से ही लोकसभा चुनाव जीतने का रास्ता प्रशस्त हुआ। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने और राज्य में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास की सरकार के दौरान मामले को नहीं निष्पादित किया गया ताकि इसे हिंदू मुसलमान का रंग देकर नौटंकी किया जा सके और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा उठाया जा सके । विरोधी दलों की मनसा है कि बड़कागांव एवं हजारीबाग को धर्म की राजनीति में जलाया जाए। आगे उन्होंने कहा कि जब से बड़कागांव में कांग्रेस का विधायक बन रहा है तब से पूरे क्षेत्र अमन चैन में जीवन व्यतीत कर रहा है लेकिन यह बात भाजपा और आजसू को हजम नहीं हो रही हैं।

वहीं थाना प्रभारी से मुलाकात कर कांग्रेस कमेटी के लोगों ने दो समुदाय के बीच के विवाद को भड़काने के लिए मीडिया में अफवाह एवं हिंसा भड़काने का प्रयास करने, हिंदू मुसलमान के बीच दंगा कराने, भड़काऊ मैसेज डालने एवं धार्मिक उन्माद पैदा करने के मामले पर कार्रवाई करते हुए विधायक अंबा प्रसाद को अपमानित करने के लिए सोशल मीडिया में विधायक अंबा प्रसाद के फोटोस के साथ आपत्तिजनक एडिटिंग कर व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित करने पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कई ग्रुप एवं फेसबुक में विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ चलाए गए आपत्तिजनक पोस्ट की प्रति भी सौंपी गई जिसके बाद शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया गया ।

इस दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम,रघुबीर राम, सतीश दास, बिहारी महतो, रघुवीर राम, कामेश्वर सिंह, गोविंद महतो, दीपक सिंह, सुकुल महतो, विक्की महतो, प्रभु राम, अजीत महतो, गुरदयाल महतो, गौतम महतो, दिनेश साव, सुरेश चौधरी, रामप्रसाद महतो, विनय साव, महादेव हांसदा, रमेश सिंह भोक्ता, धर्मनाथ महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)