google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दहेज प्रताड़ना में दर्ज कराई प्राथमिकी

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 30 जनवरी 2025 नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के खजूरी टीका गांव की एक महिला जुली कुमारी ने अपने पति सहित घर के अन्य सदस्यों पर मारपीट कर दहेज प्रताड़ना का केस टंडवा थाना में दर्ज कराई है ।थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में महिला जूली ने कहा कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी तब से उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और अक्सरहा मारपीट किया जाता था।जूली ने अपने पति मुरारी पाल, ससुर राम अवतार पाल, सास कमला देवी, ननद कुसुम कुमारी, सुषमा कुमारी, मीना देवी,जेठ रामाशीष पाल, गोतनी रंजू देवी पर मारपीट करने और दहेज संबंधी प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए उक्त सभी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद द्वारा बताया गया कि महिला जूली कुमारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)