दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 30 जनवरी 2025 गुरुवार को प्रखंड कार्यालय नबीनगर के सभागार भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस के रूप मे मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रमुख लव कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन श्याम बिहारी सिंह ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गांधी जी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि आज गांधी जी का आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है। मौके पर पर्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार परमार,संतन सिंह,सतेंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह, सूर्यवंश सिंह, गुडु सिंह,रामबिलास यादव,चंदन कुमार,उदय सिंह,शंकर प्रसाद,आनद कुमार,सुदर्शन सिंह,धीरेंद्र कुमार,रणधीर कुमार सहित अन्य लोगों ने गांधी जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।लोगो ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



