google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 16 जुलाई 2024 नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंडवा पश्चिमी मे बीते दिन सोमवार को छात्राओं के साथ छेड़खानी और उसके बाद मचे बवाल मे छात्रा के परिजन पूनम दीक्षित ने टंडवा थाना मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद द्वारा बताया गया कि मामले मे पूनम दीक्षित के आवेदन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीताराम पासवान और विद्यालय के शिक्षक थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी मनोज कुमार प्रजापति को नामजद आरोपित करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।वही विद्यालय मे हंगामा के बाद विद्यालय से ही शिक्षक मनोज कुमार प्रजापति को सोमवार को ही गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया गया है। मामले मे प्रधानाध्यापक सीताराम पासवान ने बताया कि लगे गए आरोप निआधार है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)