google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एआर सोल फैक्ट्री में आग से लगभग एक करोड़ का नुकसान

आगरा। सिकंदरा नवीन फल एवं सब्जी मंडी के निकट स्थित एआर सोल फैक्ट्री में गुरुवार को लगी आग में करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह सवा सात बजे लगी आग पर फायर ब्रिगेड की चार दमकलों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। इस दौरान आस पास के भवनों में अफरा-तफरी मची रही। फैक्ट्री संचालक अंशुल अग्रवाल और रोहित मित्तल हैं। उनके यहां जूते के सोल बनाने का काम होता है। अंशुल अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों ने सुबह सात बजकर बीस मिनट पर आग लगने की सूचना दी। वे मौके पर पहुंच गए। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इस बीच आग की लपटें तेज होने से आकाश में धुएं के गुबार छा गए। आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। प्लास्टिक का दाना और सोल होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने फोम और पानी का प्रयोग करके आग पर काबू पाया।
फैक्ट्री संचालक अंशुल अग्रवाल ने आग से करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान जताया है।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)