आगरा। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा डीजीपी के घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद भी अब तक किसी पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई पर कोई कार्रवाई नहीं होना, एफआईआर में प्रवचनकर्ता बाबा का नाम नहीं होना, आयोजन से संबंधित कथित अनुमति पत्र तक का सार्वजनिक नहीं किया जाना आदि तथ्य इस बात को स्पष्ट करते हैं कि इस मामले में हर स्तर पर भारी गड़बड़ी है। यह भी स्पष्ट दिखता है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले को पूरी तरह दबाना चाहती है। आज (शुक्रवार) को वे, डॉ. नूतन ठाकुर तथा आजाद अधिकार सेना के लोग घटनास्थल का निरीक्षण कर तथ्यों की जानकारी लेंगे तथा तदनुसार उनकी पार्टी द्वारा इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



