google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर एनटीपीसी पावर प्लांट में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाई गई काबू

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत अंकोरहा स्थित एनपीजीसीएल (नबीनगर पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड) प्लांट में सोमवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना शाम करीब 4 बजे के बाद की बताई जा रही है। कूलिंग टावर से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिसे देख प्लांट परिसर में काम कर रहे कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।आग लगने की सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन ने तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर दमकल की चार से पांच गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब तीन से चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार कूलिंग टावर में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था, तभी अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।प्लांट प्रबंधन की ओर से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)