google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, ट्रेन से टकराने की आशंका

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र के ग्राम पर्सा के समीप रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसे देखकर प्रथम दृष्ट्या ट्रेन से टकराने से मृत्यु होने की आशंका है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि स्थानीय चौकीदार ने शव की पहचान अरविंद सिंह पिता सुरेश सिंह ग्राम ओबिपुर थाना बडेम के रूप में की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में पता चला है कि मृतक की उम्र लगभग 35-40 वर्ष है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)