google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अग्निशमन अधिकारी ने किया निरीक्षण, छात्रों को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी

मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग सदर।

हजारीबाग : मालवीय मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सीबीएसई से मान्यता प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा अष्टम के छात्र-छात्राओं को आग से बचाव और रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि रसोई घर में भोजन बनाने के बाद सबसे पहले गैस सिलेंडर का नॉब और फिर गैस चूल्हे का नॉब बंद करना चाहिए। यह जानकारी उन्होंने सभी को अपने घरों में माता-पिता को भी देने की सलाह दी, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता और प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)