google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चचाई–विवेक नगर मार्ग पर खड़े पेड़ बने जानलेवा खतरा, नगर परिषद अध्यक्ष गीता गुप्ता ने MPRDC को लिखा पत्र

बरगवां (अमलाई), अनूपपुर।
चचाई–विवेक नगर मार्ग पर बीच सड़क में स्थित दो बड़े पेड़ों के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर नगर परिषद बरगवां (अमलाई) की अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के संभागीय प्रबंधक, शहडोल को पत्र लिखकर तत्काल पेड़ों की कटाई, सड़क को सुरक्षित व सुगम बनाने तथा आवश्यक चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।


अपने पत्र में अध्यक्ष गीता गुप्ता ने उल्लेख किया है कि उक्त मार्ग पर सड़क के बीच खड़े दोनों पेड़ों के कारण वाहन चालकों की दृश्यता बाधित होती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद न तो वहां कोई चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही बेरिकेडिंग की कोई व्यवस्था की गई है। इसी लापरवाही के चलते पूर्व में कई बार गंभीर और जानलेवा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।


नगर परिषद अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से MPRDC से आग्रह किया है कि चचाई–विवेक नगर मार्ग पर बीच सड़क में स्थित दोनों पेड़ों को शीघ्र हटाकर मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित हाईवे के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही उन्होंने सड़क पर सभी महत्वपूर्ण चेतावनी संकेतक, संकेत बोर्ड एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


इस विषय की जानकारी के लिए पत्र की प्रतिलिपि MPRDC के मुख्य महाप्रबंधक, भोपाल तथा मुख्य अभियंता, अनूपपुर को भी प्रेषित की गई है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद अध्यक्ष की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई कर इस मार्ग को दुर्घटनामुक्त बनाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)