google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मतगणना और चुनाव परिणाम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद जिले के नबीनगर और कुटुंबा थाना क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च निकाला जिसमें लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों मे भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने और भीड़ इकठ्ठा नहीं करने की अपील किया।

यह मार्च बिहार विधान सभा चुनाव एवं 14 नवंबर को होने वाली मतगणना को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया। नबीनगर और कुटुंबा थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों से अपील की गई है दिनांक 16/11/2025 तक आदर्श आचार संहिता पूरे राज्य में लागू है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत बिना स्पष्ट अनुमति के हर प्रकार का जुलूस प्रतिबंधित है।किसी भी प्रकार के भीड़/मजमा और प्रतिबंधित रहेगा। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में FIR दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही की जाएगी


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)