रेहड़ी पटरी संचालक वेल्फेयर एसोसिएशन 17 नवंबर से शुरू करेगा ‘पथ विक्रेता जागरूकता पदयात्रा’ — हर ज़िले में गूंजेगा अधिकारों का संदेश
समाज जागरण ब्यूरो / लखनऊ। रेहड़ी पटरी संचालक वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश के पथ विक्रेताओं के अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 नवंबर 2025 से “पथ विक्रेता जागरूकता पदयात्रा” की शुरुआत की जा रही है। यह ऐतिहासिक पहल एसोसिएशन के पाँच सम्मानित पदाधिकारियों / सदस्यों द्वारा की जाएगी, जो प्रदेश के प्रत्येक ज़िले का भ्रमण कर पथ विक्रेताओं को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों — ‘पथ विक्रेता अधिनियमन 2014’ और ‘पथ विक्रेता नियमावली 2017’ — की जानकारी देंगे।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यह यात्रा पूर्णतः शांतिपूर्ण और जनजागरूकता पर आधारित होगी। किसी भी प्रकार का जुलूस या भीड़ एकत्र नहीं की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल सीधे रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं तक पहुंचकर उन्हें जागरूक करेगा, सही दिशा देगा और अतिक्रमण-मुक्त प्रदेश के निर्माण में सहयोग सुनिश्चित करेगा।
प्रदेश के सभी जिलों में स्थानीय व्यापारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों से जुड़े लोगों से अपील की गई है कि वे इस जनहित अभियान से जुड़ें और अपने जिलों में यात्रा का स्वागत करें।
एसोसिएशन का उद्देश्य है —
रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता ने बताया कि हमारा कोई राजनीतिक उद्देश्य नही है न ही हम किसी प्रकार से रैली या जुलूस निकालने जा रहे है. एसोसिएशन का एक ही उद्देश्य है “हर पथ विक्रेता को उसका हक़ मिले, सम्मान मिले और वह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में गर्व से अपना योगदान दे।” जिसमे लिए हम लोग जागरुकता पद यात्रा निकाल रहे है जो कि प्रदेश के सभी जिलों से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा मे समापन होगा।
“हर क्लिक बने एक कलाकृति!”
📸 Nikon D850 – 45.7MP की शानदार क्वालिटी और 24-120mm F/4G ED VR लेंस के साथ पाएँ परफेक्ट शॉट्स हर बार!

अब 25% की भारी बचत — सिर्फ ₹2,40,000 में!
💾 64GB मेमोरी कार्ड FREE
💳 No Cost EMI ₹11,637 से शुरू!
👉 आज ही ऑर्डर करें और अपने फ़ोटोग्राफ़ी सपनों को हकीकत में बदलें! flipkar पर आर्डर करने के लिए BUY NOW
#NikonD850 #DSLRPhotography #CameraLovers #CapturePerfection
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



