मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में जन वितरण प्रणाली दुकानों में खाद्यान्न, धोती-साड़ी,नमक,चीनी
आदि के वितरण में संभावित गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इस दल में जिले के वरीय पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे।
यह उड़नदस्ता दल नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच करेगा। जांच के दौरान दुकानों की स्थिति, ई-पॉश मशीन, वज़न मशीन, पंजी संधारण, खाद्यान्न स्टॉक, वितरण प्रक्रिया, सूचना पट्ट एवं फ्लैक्स प्रदर्शन आदि का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी जाएंगी।
उक्त टीम राज्य खाद्य निगम के गोदामों की भी जांच करेगी तथा भंडारण व्यवस्था एस ओ पी के अनुसार संचालन, स्टॉक सत्यापन एवं उठाव प्रक्रिया की जांच की जाएगी।
यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार/गृहस्थ अथवा संबंधित अधिकारी पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत सभी योग्य लाभुकों को मानकों के अनुरूप नियमित रूप से राशन मिले,इस बाबत उपायुक्त ने यह सकारात्मक पहल की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



