google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लोकबंधु राजनारायण के पुत्र का हुआ निधन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। देश के धुरंधर समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री लोकबंधु राजनारायण के पुत्र राधामोहन सिंह का निधन शुक्रवार को तड़के हो गया।विगत कई दिनों से बाईपास स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती राधामोहन सिंह ब्रेन हैमरेज से जूझ रहे थे । 84 वर्षीय राधेमोहन सिंह पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राजनारायण के सबसे बड़े पुत्र थे।समाजवादी पृष्ठभूमि के बावजूद राधे मोहन सिंह आजीवन भाजपा से जुड़े रहे ,लोहिया महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राधेमोहन सिंह को बीमारी की अवस्था में अस्पताल देखने पहुंचे लोकबंधु राजनारायण के करीबी समाजवादी विचारक एवं जगतपुर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विरुद्ध सबसे बड़े आंदोलन की अगुवाई करने वाले राजनारायण के पुत्र की बीमारी और अब मृत्यु पर भाजपा सरकार के किसी प्रतिनिधि का ना आना दुखद है जबकि वे आजीवन भाजपा से जुड़े रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)