google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चुर्क में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7.6 किलो खुली हल्दी पाउडर सीज

समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख

सोनभद्र। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने चुर्क क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया। जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देश पर हुई कार्रवाई के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।


अभियान के दौरान चुर्क स्थित सीमेंट फैक्ट्री में संचालित मे. अन्नपूर्णा कैंटीन का निरीक्षण किया गया। टीम ने कैंटीन से तैयार दाल और होमोजिनाइज्ड स्टैंडर्डाइज्ड दूध के नमूने संग्रहित किए। निरीक्षण के दौरान किचन में काम करने वाले कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता सहित खाद्य सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर कैंटीन संचालक को सुधार सूचना भी जारी की गई।


इसके बाद टीम ने चुर्क बाजार स्थित मे. अशोक जनरल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां बिक्री के लिए रखी गई खुली हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। मौके पर उपलब्ध 7.6 किलोग्राम खुली हल्दी पाउडर को सीज कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठान संचालक को खुले मसाला पाउडर और खुले खाद्य तेल की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान चुर्क बाजार स्थित मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया गया। यहां से कार्बोनेटेड वाटर के स्प्राइट और लिम्का ब्रांड के नमूने संग्रहित किए गए। विभाग के अनुसार अभियान के दौरान संग्रहित किए गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संबंधित प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसकी रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)