दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
*नबीनगर (बिहार) रेफरल अस्पताल परिसर नबीनगर में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्माण को लेकर एक विशेष जांच एवं प्रमाण पत्र निर्गमन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में आसपास के क्षेत्रों से कुल 97 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी बच्चों का बारी-बारी से स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जांच के बाद मौके पर ही 71 दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया, जबकि 17 बच्चों को विशेष जांच के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर किया गया है। शिविर के दौरान पहुंचे 09 वयस्क लोगों को अस्वीकृत कर दिया गया, क्योंकि उनके पास पूर्व से ही प्रमाण पत्र उपलब्ध था।इस शिविर में डॉ. सुमित कुमार, डॉ. रंजय कुमार, डॉ. गौतम कुमार एवं चिकित्सा सहयोगी धर्मेंद्र प्रसाद की टीम ने जांच की।वहीं शिविर को सफल बनाने में संभाग प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद,राकेश कुमार, आनंद कुमार वर्मा, घनश्याम प्रसाद तथा आनंद कुमार मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



