समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने परमहंस स्वीट हाउस पर कार्रवाई की। विभागीय टीम के अचानक पहुंचने से बाजार के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आसपास के दुकानदारों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
बताया जाता है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकान पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करने लगी। इस दौरान टीम ने दुकान से खाद्य पदार्थों का नमूना (सैंपल) लिया और संबंधित रसीद भी अपने साथ ले गई।
मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण चंद पटेल ने बताया कि विभाग को मिली शिकायत के आधार पर टीम परमहंस स्वीट हाउस पहुंची थी। शिकायत के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए नमूना लिया गया है
विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय बाजार में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



