दैनिक समाज जागरण , शेखर सुमन (प्रखंड संवाददाता,ईचागढ़)
ईचागढ़ – सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल व पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। उन्होंने करीब डेढ़ सौ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया, वहीं सैकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कंपकंपाती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का लगातार वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकें दिया गया, ताकि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि 30-35 वर्षों से ईचागढ़ विधानसभा के लोगों के भावना से जुड़े हुए हैं और लगातार एक सेवा भावना से कंबल आदि का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा का प्रयास आज से नहीं बल्कि शुरू से ही ईचागढ़ क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ के लोगों ने जो विश्वास और प्यार दिया है, उसे बखुबी निभाते आया, कभी किसी चीज को लेकर छल और झूंठ का सहारा नही लिया। उन्होंने कहा कि पुरे क्षेत्र में ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है। मौके पर पूर्व विधायक के समर्थक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



