google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनसंघ के नेता रहे तेज बहादुर सिंह का हुआ निधन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
भारतीय जनसंघ के नेता रहे घमहापुर गंगापुर निवासी तेज बहादुर सिंह का निधन रविवार की रात उनके निवास स्थान पर हो गया। वे बरस के थे। तेज बहादुर सिंह जनसंघ की ओर से सन 1985 में कल्याण सिंह और अटल बिहारी वाजपेई के निर्देश पर गंगापुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। 1978 में वह घमापुर के ग्राम प्रधान रहे और वाराणसी ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष भी रहे। तेज बहादुर सिंह राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे और जेल भी गए थे ।पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नजदीकी रहे तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। वर्ष 1991 में कल्याण सिंह की सरकार में उन्हें जल बोर्ड का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ अनिल सिंह ने दी।
तेज बहादुर सिंह के निधन पर रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, आराजी लाइन की ब्लॉक प्रमुख डा नगीना पटेल, गंगापुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सेठ,भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, आराजी लाइन ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल,भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अशोक शर्मा, दानबहादुर राय, अमर नाथ सिंह, मुन्ना सिंह, सुशांत सिंह, अरुण सिंह, प्रसन्न राय, प्रतीक सिंह,अशोक राय,संतोष सिंह, प्रदीप सिंह,डॉ. अवधेश सिंह आदि
ने शोक व्यक्त किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)