google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आइडियल चिल्ड्रेन्स हाई स्कूल अमनारी सदर पूर्वी हजारीबाग में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

मिन्टू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल कुमार मिश्रा जी , विशिष्ट अतिथि सदर प्रखंड पूर्वी जिला परिषद सदस्य श्रीमती सुनीता देवी , पूर्व मुखिया अमनारी अनूप कुमार अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र राम बिहारी,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, श्याम लाल महतो जी उपस्थित थे। बच्चों के द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम उपस्थित अभिभावको एवं जन समूह के आकर्षण का केंद्र रहा।। विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र में 27 वर्षो से शिक्षा का अलख जगा रहे प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकगणों को अभिवादन करते हुए 76 वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी । मंच संचालन राम प्रकाश सर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में पंकज कुमार शर्मा, आशीष कुमार शर्मा, आदित्य कुमार सोनी, मधुबाला कुमारी, साजिद हुसैन, रंजीत कुमार पासवान, जतिन कुमार, दिशा शर्मा,शहनाज परवीन,अरीबा आलम, सीमा कुमारी,नुरी प्रवीन, साहिना परवीन, मुस्कान खातून , त्रिभुवन प्रसाद का सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)