google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व मंत्री पुत्र अखिलेश उर्फ राजू महतो ने दिव्यांग को दिलाया अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने का भरोसा।

दिव्यांग भाई की समस्या का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है : अखिलेश

भुनेश्वर कुमार महातो , संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / ऊपरघाट : नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट कंजकिरो पंचायत पिपराडीह निवासी दिव्यांग सूरदास देवनारायण ठाकुर की अंत्योदय राशन कार्ड से नाम की सूची कटने से ,समाजसेवी सुरेश ठाकुर को जानकारी दिया। जिसके बाद समस्या का समाधान करने के लिए पूर्व मंत्री पुत्र अखिलेश उर्फ राजू महतो को पहल करने सुरेश ठाकुर ने , गोनियाटो निवासी प्रखंड उपाध्यक्ष गंगाराम महतो से संपर्क कर समस्या का पहल करने की बात कहा। जिसके बाद गंगाराम महतो ने पूर्व मंत्री पुत्र अखिलेश महतो उर्फ़ राजू महतो को सारी बात सुनाये । बता दे की दिव्यांग देवनारायण ठाकुर का अंत्योदय राशन कार्ड अचानक डिलीट हो गया था, जिससे उन्हें तीन महीनों से राशन नहीं मिल रहा था।

इसकी सूचना मिलते ही अखिलेश उर्फ राजू महतो ने गुरुवार दिव्यांग देवनारायण ठाकुर के घर पहुंचकर उनकी समस्या सुनी और तुरंत नावाडीह सीओ और खाद्य आपूर्ति विभाग से बात की। उन्होंने ठाकुर की अंत्योदय राशन कार्ड जल्द से जल्द बनाने की बात कही है। इसके लिए उन्हें ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। अखिलेश उर्फ राजू महतो ने कहा दिव्यांग भाई की समस्या का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। हम जल्द से जल्द उनका अंत्योदय राशन कार्ड बनवाएंगे और उन्हें राशन दिलाएंगे। दिव्यांग सूरदास देवनारायण ठाकुर के परिजनों ने पूर्व मंत्री पुत्र अखिलेश उर्फ राजू महतो का आभार व्यक्त किया और कहा, उनका बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरी समस्या का समाधान करने के लिए मेरे घर तक पहुंचे और अंत्योदय राशन कार्ड बनाने के लिए पहल की है।। मौके पर गंगाराम महतो, सुरेश ठाकुर, प्यारेलाल महतो, किंग कोबरा श्याम सुंदर महतो, उमेश उजागर, रामचंद्र कुमार अंजना, संजय गिरि, किशोर कुमार महतो, कमल प्रसाद महतो, सुरेश महतो, कुलेश्वर महतो आदि कई महिला पुरुषों मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)