ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। जिले के दुद्धी टाउन क्रिकेट क्लब के मैदान पर चल रहे 39वें क्रिकेट टूर्नामेंट के 10वें मैच मे बृहस्पतिवार को मऊ ने रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से पराजित कर, सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. मैच का टॉस मऊ के कप्तान अरुण सिंह ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.पहले बल्लेबाजी करते हुए भभुआ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों मे 9 विकेट खोकर 207 रन बनाए. जिसमें धनंजय ने शानदार 2 छक्के व 9 चौके की मदद से सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली.अभिमन्यु ने 37, अनुभव ने 28 तथा राजीव ने 25 रन की पारी खेली. गेंदबाजी करते हुए मऊ टीम के खिलाड़ी विवेक ने 3,अरुण ने 2 और आनंद व दिव्यांशु ने 1-1 विकेट हासिल किया.
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 204 रनों पर सिमट गई. जिसमें मंजीत ने 6 छक्के व 5 चौके की मदद से सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली, वहीं कुलदीप ने 40,शिवम ने 32 व विवेक ने 22 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए भभुआ के गेंदबाज दानिश व अनुभव ने 3-3 विकेट झटके. इस तरह से भभुआ की टीम ने मऊ की टीम को रोमांचक मुकबले में मात्र 3 रनों से पराजित कर, सेमी फाइनल में प्रवेश कर गया. भभुआ टीम के खिलाडी अनुभव को मैन ऑफ द मैच घोषित कर, मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया. मैच के निर्णायक की भूमिका मे इक़बाल कुरैशी व सागर विश्वकर्मा रहे. कमेंटेटर की भूमिका में रजत राज व स्कोरर की भूमिका अयाज ने निभाई. आज का मैच रामगढ़ व अयोध्या के बीच सुबह 10 बजे टीसीडी ग्राउंड दुद्धी पर खेली जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



