दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के पटवा टोली निवासी रामप्रवेश चौधरी की झारखंड के करकट्टा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रामप्रवेश महाराष्ट्र में ट्रक चालक का काम करते थे और अपने घर नबीनगर लौट रहे थे।पुलिस ने उनके पास से आधार कार्ड और रेलवे का टिकट बरामद किया, जिससे उनकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी ।
सूचना पाकर परिजन करकट्टा के लिए निकल पड़े हैं।परिजनों ने बताया कि रामप्रवेश की मौत की खबर सुनकर वे सदमे में हैं। वे जल्द से जल्द करकट्टा पहुंचना चाहते हैं ताकि वे अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार कर सकें ।इधर परिजन के घर पर मौत की खबर से कोहराम मचा है।



