google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने भाजपा के बागी प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

चुनावी सभा में उमड़ा जनसैलाब

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ – चांडिल अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को पुर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने ईचागढ़ विधानसभा से भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने फुलो झानो चौक टुईटुंगरी मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वहीं उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का परम्परागत सीट आजसू पार्टी के खाते में देना कहीं से भी उचित नहीं है। भाजपा का जनाधार है और पूर्व मे भी भाजपा दो बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में विशाल कार्यकर्ताओं का झुंड है और इतने बड़े संगठन को दरकिनार कर आजसू पार्टी के झोली में डाल देना भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धोखा है। उन्होंने भाजपा पर टिकट बंटवारे पर न्याय नही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का टिकट बीक गया, जिससे आहत कार्यकर्ताओं और जनताओं की आवाज बनने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन बार जनताओं ने आशिर्वाद देकर विधायक बनाया और क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुल पुलिया और सड़कों का जाल बिछाया। इस बार किसानों के खेतों में पानी पहुंचाना और बेरोजगारों के लिए रोजगार श्रृजन करना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ को आदर्श विधानसभा के रूप में पहचान दिलाई जाएगी। मौके पर हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)